{"_id":"6aacea00cb60f5be56071501","slug":"video-paonta-sahib-quality-yatra-awareness-workshop-nabl-accreditation-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पांवटा साहिब में 'गुणवत्ता यात्रा' कार्यशाला, उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता प्रबंधन अपनाने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: पांवटा साहिब में 'गुणवत्ता यात्रा' कार्यशाला, उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता प्रबंधन अपनाने के लिए किया प्रेरित
Ankesh Dogra
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:06 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पांवटा साहिब इकाई की ओर से शुक्रवार को गोंदपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में एनएबीएल प्रत्यायन पर ‘गुणवत्ता यात्रा’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक प्रतिनिधियों, शोध संस्थानों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों को अपनाने तथा परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता मजबूत करने के लिए जागरूक करना रहा।
चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने एनएबीएल मान्यता प्रक्रिया, इसके लाभ, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें गुणवत्ता नियमावली सहित मान्यता के लिए जरूरी दस्तावेजों और प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं को समझाया गया।
भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के उप निदेशक प्रसून मिश्रा, सह निदेशक श्रुति गुप्ता, पल्लवी जोशी और नितिन त्यागी, एनालिस्ट क्यूसीआई ने ‘गुणवत्ता यात्रा’ जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशालाओं के लिए एनएबीएल मान्यता के महत्व और प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही प्रयोगशालाओं में तकनीकी सक्षमता, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुपालन और परीक्षण परिणामों की विश्वसनीयता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में शिशिर कुमार बसेर, एनएबीएल कंसल्टेंट और जोगिंदर चहल ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से परीक्षण प्रयोगशालाओं के एनएबीएल प्रत्यायन की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने सदस्य इकाइयों की ओर से अपनी प्रयोगशालाओं के प्रत्यायन और इससे जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। प्रतिभागियों को मान्यता प्रक्रिया से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के समापन पर चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ‘गुणवत्ता यात्रा’ के माध्यम से विभिन्न शोध संस्थानों, औद्योगिक प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है।
उन्होंने कार्यक्रम को उद्योग और प्रयोगशाला क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के लिए ज्ञानवर्धक बताया।
कार्यक्रम में रामलाल कच्छावा, पीके गर्ग, हरप्रीत सिंह, प्रदीप राणा, मृत्युंजय, केहर सिंह चौहान, समीर शर्मा, उज्ज्वल, हीना, विजय शुक्ला, बसंत राणा, मनीष पाल, मुस्कान नाग, भूमिका और रविकांत सहित बीआईए के सदस्य, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, परीक्षण प्रयोगशालाओं के तकनीशियन और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।