फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Panic after leopard sighting on the Hevna and Banaur-Khatwad road in the Giripar region.

Sirmour News: गिरिपार के हेवना और बनौर-खतवाड़ मार्ग पर तेंदुआ दिखने से दहशत

Fri, 18 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Panic after leopard sighting on the Hevna and Banaur-Khatwad road in the Giripar region.
पांवटा साहिब शिलाई एनएच 707 पर हेवना माइनिंग चैक पोस्ट के समीप रात को सड़क पर तेंदुआ घूमते हुए।
एनएच-707 पर देर रात काफी देर तक सड़क पर घूमता रहा तेंदुआ, वन विभाग से पकड़ने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों शाम ढलते ही तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हेवना और बनौर-खतवाड़ मार्ग पर देर रात तेंदुआ नजर आने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे के समय पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष खतरा बना हुआ है।
कमरऊ और बढ़वास निवासी सुनील ठाकुर, मदन ठाकुर, सुरेंद्र चौहान, अनिल अत्री, मनोज चौहान, प्रवेश शर्मा और विनोद चौहान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हेवना और चिलौन के बीच एनएच-707 पर रात के समय तेंदुआ लगातार नजर आ रहा है। देर रात हेवना में खनन विभाग के बैरियर चेक पोस्ट के पास भी तेंदुआ काफी देर तक सड़क पर घूमता देखा गया। यहां कर्मचारियों के साथ ट्रक चालक और परिचालक भी रुकते हैं, जिससे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एनएच मार्ग के साथ ही हेवना और कुछ दूरी पर बिड़पा गांव स्थित है। ऐसे में रिहायशी क्षेत्र के आसपास तेंदुए की आवाजाही से लोगों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। गिरिपार के आंजभोज क्षेत्र में भी बनौर से खतवाड़ जाने वाली सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। स्थानीय निवासी जय सिंह, प्रताप सिंह पुंडीर, देवराज और रमेश कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। उन्होंने लोगों से विशेषकर देर शाम दोपहिया वाहनों पर सफर करने वालों से सावधानी बरतने की अपील की है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed