फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   245 new transformers will be installed in the Nahan Assembly constituency.

Sirmour News: नाहन विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे 245 नए ट्रांसफार्मर

Fri, 18 Sep 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 18 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
245 new transformers will be installed in the Nahan Assembly constituency.
नाहन में विद्युत सुधार कार्यों में आएगी तेजी, 31 दिसंबर तक पूरा करना होगा काम
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं के तहत लगाए जाएंगे ट्रांसफार्मर, वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 33 केवी सबस्टेशन होंगे स्थापित
ओवरलोडिंग और अघोषित कटों से राहत मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चल रहे कार्यों में अब तेजी आएगी। स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को 31 दिसंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक सोलंकी ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में बिजली की बढ़ती मांग, ओवरलोडिंग और वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए आरडीएसएस और वर्ल्ड बैंक के तहत करोड़ों रुपये के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 153 करोड़ के टेंडर आरडीएसएस में हुआ है। इसके तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में 245 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा विश्व बैंक के तहत नाहन में 103 ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विद्युत ढांचे को और सुदृढ़ करने के लिए वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 33 केवी के नए सबस्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा नाहन में ही 33केवी का सबस्टेशन लगाने का काम चल रहा है। यह काम दिवाली तक पूरा होने की उम्मीद है। मोगीनंद व खैरी गांवों में भी 33 केवी के सबस्टेशन लगाए जा रहे हैं। वहीं, शंभूवाला व सतिवाला पंचायतों के लिए भी 33 केवी के सबस्टेशन प्रस्तावित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन शहर में सड़कों और बाजारों में बेतरतीब तरीके से फैली विद्युत तारों को लेकर भी विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए। अजय सोलंकी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं करने वाली कंपनियों और ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था में सुधार का सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए।

विधायक ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर, सबस्टेशन और अन्य विद्युत सुधार कार्य पूरे होने के बाद नाहन विधानसभा क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या कम होने के साथ बार-बार होने वाले बिजली कटों से भी उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर बोर्ड के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता महेश चौधरी, संतोष कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed