{"_id":"6ad1ca98c96a8e5b5705b2ca","slug":"video-national-conference-indian-economy-himachal-sustainable-development-paonta-sahib-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतियों और हिमाचल में सतत विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतियों और हिमाचल में सतत विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:26 PM IST
Link Copied
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से वाणिज्य विभाग के सहयोग से 16 और 17 अक्तूबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। “बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारतीय अर्थव्यवस्था: अवसर और चुनौतियां” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सम्मेलन में एसपीयू मंडी के पूर्व कुलपति प्रो. सीएल चंदन और आईआईएम सिरमौर के प्रो. एसएस पटनायक ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। सम्मेलन के पहले दिन भारतीय अर्थव्यवस्था के बदलते वैश्विक परिदृश्य के साथ हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सतत विकास से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
सम्मेलन का उद्देश्य बदलती वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद अवसरों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। पहले दिन हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सतत विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही।
कार्यक्रम में हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने बताया कि हाइब्रिड मोड में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से लगभग 300 शिक्षाविद्, शोधार्थी, उद्योग विशेषज्ञ और नीति निर्माता ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से भाग ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अकादमिक जगत और उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों की भागीदारी से आर्थिक अवसरों, चुनौतियों और सतत विकास के मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।