{"_id":"6acb41d1eff78aabf6080677","slug":"video-nahan-nss-volunteers-navratri-bhajans-cleanliness-drive-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन स्कूल में नवरात्र पर भजनों से हुई दिन की शुरुआत, एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन स्कूल में नवरात्र पर भजनों से हुई दिन की शुरुआत, एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:29 PM IST
Link Copied
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवियों ने रविवार को पहले शारदीय नवरात्र के अवसर पर भजनों के साथ दिन की शुरुआत की। स्कूल परिसर में सुबह स्वयंसेवियों ने भजन गाकर भक्तिमय माहौल बनाया। इसके बाद उन्होंने योग गतिविधियों में भाग लिया।
योगाभ्यास के बाद एनएसएस प्रभारियों की देखरेख में स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सीमा रानी सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। नवरात्र के पहले दिन आयोजित इन गतिविधियों में भजन, योग और सफाई अभियान के जरिए विद्यार्थियों ने दिन की शुरुआत सकारात्मक और अनुशासित तरीके से की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।