{"_id":"6acb40b3c07a960bb305ae7e","slug":"video-nahan-weather-change-rain-first-navratri-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में पहले नवरात्र पर मौसम का यू-टर्न, दोपहर में छाया अंधेरा; बारिश से खाली हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में पहले नवरात्र पर मौसम का यू-टर्न, दोपहर में छाया अंधेरा; बारिश से खाली हुए बाजार
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:24 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को पहले शारदीय नवरात्र के दिन मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर होते-होते आसमान काले घने बादलों से ढक गया, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं और शहर के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए बदलाव से ठंड का अहसास भी बढ़ गया।
रविवार सुबह से ही नवरात्र के पहले दिन को लेकर नाहन के बाजारों में रौनक थी। त्योहार की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग बाजार पहुंचे हुए थे। बाजारों में चहल-पहल के बीच उत्सव का माहौल बना हुआ था।
हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में दिन के समय अंधेरा नजर आने लगा। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से बाजारों में मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम बिगड़ने और ठंड बढ़ने के चलते मुख्य बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। खरीदारी करने निकले लोग जल्दबाजी में अपने घरों की ओर लौटने लगे। नवरात्र के पहले दिन बाजारों में बनी रौनक पर अचानक बदले मौसम का असर देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।