{"_id":"6ad5b983c0bb62d1f005df6e","slug":"video-nahan-kalisthan-temple-navami-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नवमीं पर कालीस्थान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नवमीं पर कालीस्थान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:02 PM IST
Link Copied
नवमीं के अवसर पर नाहन के कालीस्थान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। माता रानी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए थे। इसके बाद से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में कन्या पूजन कर नवरात्र का पर्व मनाया। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा। नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
कालीस्थान मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था के चलते हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे और शीश नवाया। नवमीं पर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की आवाजाही बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।