फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan dog sterilization centre controversy nauni ka bagh

सिरमौर: नाहन में कुत्तों के नसबंदी केंद्र पर विवाद बरकरार, विधायक अजय सोलंकी ने देखे वैकल्पिक स्थल

Fri, 16 Oct 2026 02:37 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:37 PM IST
nahan dog sterilization centre controversy nauni ka bagh
शहर के नौणी का बाग में लावारिस कुत्तों के नसबंदी केंद्र के निर्माण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध के बीच विधायक अजय सोलंकी की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। टीम ने पहले नौणी का बाग में प्रस्तावित केंद्र की जगह देखी और इसके बाद शक्तिनगर दोसड़का के समीप गोशाला के पास वैकल्पिक जमीन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान और पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुत्तों के नसबंदी केंद्र के लिए साफ-सुथरी जगह होना जरूरी है। शक्तिनगर दोसड़का के समीप गोशाला के पास जिस जमीन को देखा गया, वहां शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में कचरा पहुंचता है। ऐसे में अधिकारियों ने इस स्थान को केंद्र स्थापित करने के लिए उपयुक्त नहीं माना। प्रशासनिक टीम ने नौणी का बाग में प्रस्तावित केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों से भी बातचीत की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि नसबंदी के लिए लाए जाने वाले लावारिस कुत्तों को केंद्र में केवल तीन से पांच दिन तक रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया होगा। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की। हालांकि, लोगों ने अपनी आपत्तियां दोहराते हुए स्पष्ट किया कि वे अपने घरों के आसपास नसबंदी केंद्र नहीं बनने देना चाहते। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने बताया कि विधायक अजय सोलंकी की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने नौणी का बाग और गोशाला के पास जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग ने गोशाला के समीप जमीन पर स्वच्छता संबंधी दिक्कतें बताई हैं, जबकि विभागीय टीम ने नौणी का बाग के प्रस्तावित स्थल को केंद्र के लिए उपयुक्त माना है। उपमा धीमान के अनुसार, नगर परिषद ने आसपास के क्षेत्रों में अपनी अन्य जमीनों का भी जायजा लिया है, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए उनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि दूसरी उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण नौणी का बाग में केंद्र बनाने की योजना है। नगर परिषद स्थानीय लोगों की सुविधाओं का ध्यान रख रही है और उनसे सहयोग की अपील कर रही है। प्रशासनिक टीम के दौरे के बावजूद नसबंदी केंद्र की जगह को लेकर विवाद बना हुआ है। एक ओर प्रशासन और नगर परिषद प्रस्तावित स्थल को उपयुक्त बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग वहां केंद्र बनाने का विरोध कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद का समाधान किस तरह निकालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

संतकबीरनगर: मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों का धरना जारी

16 Oct 2026

ऊना: माता चिंतपूर्णी के दरबार से सुबह-सवेरे करें मां के दर्शन

16 Oct 2026

गोरखपुर: मां छिन्नमस्तिका की प्रतिमा स्थापित

16 Oct 2026

गोरखपुर: स्नेहिल नारी संस्थान की डांडिया नाइट, डीजे की धुन पर थिरकीं महिलाएं

16 Oct 2026

जयपुर समेत कई जिलों में बारिश, सूरतगढ़ में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

16 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: फजलगंज में पुलिस मुठभेड़, गोकशी के आरोपियों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

16 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

16 Oct 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: चार से ज्यादा साउंड लगाए तो सीज होगा डीजे

16 Oct 2026

गाेरखपुर: सेंट एंड्रयूज कॉलेज में प्रिंसिपल कप बास्केटबॉल में खिलाड़ियों का दिखा दम

16 Oct 2026

गोरखपुर: आर्य नगर में 1100 कन्याओं का पूजन, भक्ति और शक्ति का दिखा संगम

16 Oct 2026

गोरखपुर: प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में मंडलों की टीमों ने लिया हिस्सा

16 Oct 2026

अलीगढ़ में सुबह से बारिश शुरू

16 Oct 2026

उज्जैन: भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला पहनकर दिए दिव्य दर्शन; जयकारों से गूंजा मंदिर

16 Oct 2026

लखनऊ: सीतापुर रोड पर श्री जनता रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में हुआ कैकई मंथरा

16 Oct 2026

लखनऊ: कैसरबाग स्थित कालका बिंदा दिन महाराज की ड्योढ़ी में 'रिवायत लखनऊ घराना' का कथक नृत्य नाद।

16 Oct 2026

कानपुर: होमगार्ड भर्ती में मेडिकल के नाम पर वसूली से भड़के अभ्यर्थी, हंगामा

16 Oct 2026

कानपुर: अमर उजाला के डांडिया नाइट्स में ठुमकों की बौछार, जमकर झूमे लोग

16 Oct 2026

अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा; VIDEO

16 Oct 2026

फर्रुखाबाद: एनएचएम संविदा कर्मियों ने थाली-ताली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

16 Oct 2026

कानपुर: कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि

15 Oct 2026

सोनीपत : खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, परिवार के बुझे दोनों चिराग

15 Oct 2026

कानपुर: कृष्णा नगर गेट पर चैंबर में फंसा डंपर, हादसे का खतरा

15 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल

15 Oct 2026

कानपुर: डांडिया नाइट में पहुंची एंटी रोमियो स्क्वॉड की महिला टीम, किशोरियों और युवतियों को किया अलर्ट

15 Oct 2026

कानपुर: डांडिया नाइट में लोगों ने उठाया लुत्फ, जमकर थिरके

15 Oct 2026

कानपुर: पीएसी मोड में होने वाले जागरण के लिए सजा श्याम नगर ओवरब्रिज

15 Oct 2026

झांसी में बोले फिल्म अभिनेता राजपाल यादव - हंसी के बिना वीभत्स है जिंदगी

15 Oct 2026

टिहरी: कीर्तिनगर के मूल्यागांव में सुरक्षा से खिलवाड़ पर बड़ी कार्रवाई, मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील

15 Oct 2026

पशु आहार की आड़ में हो रही थी गांजा की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार;video

15 Oct 2026

कलाम के सपनों का भारत बनाने के लिए विज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी, VIDEO

15 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed