{"_id":"6ab8eeaa7fb8993900092003","slug":"video-nahan-dhabon-mohalla-daylight-theft-gas-cylinder-stolen-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में दिनदहाड़े कमरे का ताला तोड़ा, भरा गैस सिलिंडर चोरी; ड्यूटी से लौटी महिला के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में दिनदहाड़े कमरे का ताला तोड़ा, भरा गैस सिलिंडर चोरी; ड्यूटी से लौटी महिला के उड़े होश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:53 PM IST
Link Copied
शहर के वार्ड नंबर एक स्थित ढाबों मोहल्ला में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने एक किराये के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा भरा हुआ गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। वारदात उस समय हुई जब कमरे में रहने वाली महिला अपनी ड्यूटी पर गई हुई थी।
घटना शनिवार दोपहर करीब तीन से शाम पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़ित महिला मेडिकल कॉलेज नाहन में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है।
रेणुका क्षेत्र के खालाक्यार निवासी संतोष ने बताया कि वह पिछले करीब तीन से चार वर्षों से ढाबों मोहल्ला में किराये के कमरे में रह रही हैं। शनिवार को वह रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन गई थीं।
रात करीब आठ बजे जब वह वापस कमरे पर पहुंचीं तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। यह देखकर वह हैरान रह गईं। कमरे के अंदर जाकर सामान की जांच की तो वहां रखा भरा हुआ गैस सिलिंडर गायब मिला।
घटना का पता चलते ही महिला ने इसकी सूचना मकान मालिक विक्रम पंवार को दी। इसके बाद रात को उन्होंने कच्चा टैंक पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
पीड़िता ने पुलिस से चोरी हुए गैस सिलिंडर को बरामद करने और वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आने से आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।