फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan college zoology msc pg classes 20 seats sirmaur

सिरमौर: नाहन कॉलेज में शुरू होगी प्राणी विज्ञान की पीजी पढ़ाई, विश्वविद्यालय से मिली मंजूरी

Thu, 03 Sep 2026 12:54 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:54 PM IST
nahan college zoology msc pg classes 20 seats sirmaur
नाहन महाविद्यालय के खाते में उच्च शिक्षा से जुड़ी एक और उपलब्धि जुड़ गई है। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज में प्राणी विज्ञान की स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही नाहन कॉलेज सिरमौर जिले का पहला ऐसा महाविद्यालय बन जाएगा, जहां विद्यार्थी प्राणी विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस नए पीजी पाठ्यक्रम के लिए 20 सीटें आवंटित की गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक पांच विद्यार्थी आवेदन भी कर चुके हैं। प्राणी विज्ञान में स्नातकोत्तर अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश संबंधी प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके शुक्ला ने बताया कि प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने हाल ही में कॉलेज परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद विश्वविद्यालय की ओर से प्राणी विज्ञान में पीजी कक्षाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह नाहन कॉलेज के साथ-साथ पूरे सिरमौर जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जिले के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा का अवसर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा। प्राणी विज्ञान में पीजी कक्षाएं शुरू करवाने के लिए विभाग के आचार्य विनीत लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। इसके अलावा नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने भी इस विषय को लेकर रुचि दिखाई और विश्वविद्यालय प्रशासन तथा सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किए। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इन प्रयासों के बाद प्राणी विज्ञान में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग को मंजूरी मिल सकी है। प्राचार्य डॉ. वीके शुक्ला ने कहा कि अब तक सिरमौर के विद्यार्थियों को प्राणी विज्ञान में एमएससी करने के लिए चंडीगढ़, शिमला या देहरादून जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। स्थानीय स्तर पर यह पाठ्यक्रम शुरू होने से विद्यार्थियों को घर के नजदीक उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण होगी, जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाकर रहना पड़ता था। नाहन महाविद्यालय में पहले से ही तीन विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इनमें अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान शामिल हैं। अब प्राणी विज्ञान को भी पीजी स्तर पर शामिल किए जाने से विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का विकल्प बढ़ गया है। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि नए पाठ्यक्रम से न केवल नाहन बल्कि पूरे सिरमौर जिले के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उन्हें स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

विकास भवन स्थित जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में हुआ सीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण; VIDEO

03 Sep 2026

युवा संसद में गूंजे लोकतंत्र के स्वर, 39 जीटीसी की टीम रही अव्वल; VIDEO

03 Sep 2026

सीता कुंड मंदिर के पास मोड़ पर गिरा पेड़ बना परेशानी का सबब, VIDEO

03 Sep 2026

वाराणसी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार;video

03 Sep 2026

VIDEO: अग्रवाल समाज की बैठक में दरोगा ने कहे ऐसे शब्द, भड़क उठे लोग: थाने में कर दिया हंगामा

03 Sep 2026
विज्ञापन

महाराष्ट्र की प्रेरणा और तमिलनाडु की राजेश्वरी ने किया दमखम का प्रदर्शन; VIDEO

02 Sep 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर अनोखा प्रदर्शन, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

02 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: फतेहाबाद के कंस मेले में फूहड़ डांस और डीजे पर रोक

02 Sep 2026

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से पलटी दूसरी कार

02 Sep 2026

VIDEO: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

02 Sep 2026

VIDEO: बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

02 Sep 2026

VIDEO: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल

02 Sep 2026

VIDEO: पिस्टल के साथ पकड़ा नाबालिग, जांच में जुटी पुलिस

02 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर महिला से आपत्तिजनक हरकत का आरोप

02 Sep 2026

VIDEO: बिजली चोरी में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

02 Sep 2026

VIDEO: उपचार के दौरान घायल साध्वी की मौत

02 Sep 2026

VIDEO: नींद की झपकी आने से ट्रेलर 20 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक-परिचालक घायल

02 Sep 2026

केंद्रीय मंत्री सुकांत के घर पहुंचे सीएम शुभेंदु, बच्चों को दिया आशीर्वाद

02 Sep 2026

कानपुर: जलभराव से घरों तक आ रहे मगरमच्छ और जहरीले सांप, खतरे में लोगों की जान

02 Sep 2026

दिल्ली में युवती ने सगे मौसा को उतारा मौत के घाट

02 Sep 2026

जालंधर के गुरुद्वारा साहिब के बाहर देर रात दातर लेकर दिखे 2 संदिग्ध, सेवादारों के चिल्लाने पर मौके से फरार;

02 Sep 2026

जालंधर में व्यापारी की गाड़ी से 10 लाख कैश लूट ले गया चोर

02 Sep 2026

दवा विक्रेताओं का बड़ा फैसला: मृत बैगा बच्चों को न्याय दिलाने के लिए कल बालाघाट में आधे दिन की हड़ताल

02 Sep 2026

प्रशासन की अनदेखी से दम तोड़ रहे ऐतिहासिक कुएं, VIDEO

02 Sep 2026

मणिदेव चतुर्वेदी बोले- मेरी गिरफ्तारी का वारंट किसान नेता होना नहीं, ब्राह्मण होना है; VIDEO

02 Sep 2026

VIDEO: मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट पर मरीज ने उठाए सवाल

02 Sep 2026

VIDEO: मेडिकल कॉलेज में बच्ची के अपहरण का प्रयास, मोबाइल लेकर भागा युवक

02 Sep 2026

VIDEO: शिक्षक पति के दूसरी शिक्षिका से संबंध के आरोप पर स्कूल में हंगामा

02 Sep 2026

VIDEO: ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की कमान संभालेंगे गिर्राज चौधरी

02 Sep 2026

VIDEO: सम्मान निधि की आस में दफ्तरों के चक्कर काट रहे 20 हजार किसान

02 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed