{"_id":"6ad9e0b68c71587f79073c20","slug":"video-maharishi-valmiki-prakatotsav-nahan-october-24-to-26-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में 24 से 26 अक्तूबर तक गूंजेगा महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव का उल्लास, 25 को निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में 24 से 26 अक्तूबर तक गूंजेगा महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव का उल्लास, 25 को निकलेगी शोभायात्रा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:38 PM IST
Link Copied
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में नाहन में 24 से 26 अक्तूबर तक तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समारोह में भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां, बैंड, हवन-यज्ञ, विशाल भंडारा और सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजन को लेकर श्री वाल्मीकि सभा (पंजीकृत) ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सभा के प्रधान विजय चोरिया ने समारोह की विस्तृत रूपरेखा साझा की। उन्होंने शहरवासियों और क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विजय चोरिया ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ 24 अक्तूबर को शाम 6:30 बजे भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में ज्योति प्रज्वलन के साथ होगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज करेंगी।
समारोह के दूसरे दिन 25 अक्तूबर को दोपहर एक बजे वाल्मीकि नगर, नाहन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। नाहन के विधायक अजय सोलंकी शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। इसके साथ बैंड की प्रस्तुतियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर 26 अक्तूबर को धार्मिक अनुष्ठानों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11 बजे हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मुख्य आहुति देंगे।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में सांस्कृतिक संध्या सजेगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विजय चोरिया ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए संजय सोढ़ी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान सभा के उपप्रधान एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।