फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   maharishi valmiki prakatotsav nahan october 24 to 26

सिरमौर: नाहन में 24 से 26 अक्तूबर तक गूंजेगा महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव का उल्लास, 25 को निकलेगी शोभायात्रा

Thu, 22 Oct 2026 03:38 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:38 PM IST
maharishi valmiki prakatotsav nahan october 24 to 26
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में नाहन में 24 से 26 अक्तूबर तक तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समारोह में भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां, बैंड, हवन-यज्ञ, विशाल भंडारा और सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजन को लेकर श्री वाल्मीकि सभा (पंजीकृत) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सभा के प्रधान विजय चोरिया ने समारोह की विस्तृत रूपरेखा साझा की। उन्होंने शहरवासियों और क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। विजय चोरिया ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ 24 अक्तूबर को शाम 6:30 बजे भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में ज्योति प्रज्वलन के साथ होगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज करेंगी। समारोह के दूसरे दिन 25 अक्तूबर को दोपहर एक बजे वाल्मीकि नगर, नाहन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। नाहन के विधायक अजय सोलंकी शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। इसके साथ बैंड की प्रस्तुतियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर 26 अक्तूबर को धार्मिक अनुष्ठानों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11 बजे हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मुख्य आहुति देंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में सांस्कृतिक संध्या सजेगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विजय चोरिया ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए संजय सोढ़ी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान सभा के उपप्रधान एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू दशहरा की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मचाया धमाल, फिल्मी गीतों और भजनों पर झूमे दर्शक

22 Oct 2026

हरियाणा सरकार पर बरसीं कुमारी सैलजा, 20 प्रमुख घोषणाओं पर मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

22 Oct 2026

मानसून विदाई के बाद भी बारिश जारी

22 Oct 2026

दमोह: विवाहिता पर गर्म चाय डालकर विवाहिता को जलाया, दस दिन में हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

22 Oct 2026
विज्ञापन

उज्जैन: पापांकुशा एकादशी पर वैष्णव तिलक-भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

22 Oct 2026

VIDEO: नवादा की बगीची में काट डाले गए आधा दर्जन हरे पेड़

22 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: बंजर जमीन पर उग रही युवाओं के भविष्य की फसल, नौ साल में सैकड़ों जवानों की बदली तकदीर

21 Oct 2026

VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजन का सीएचसी पर हंगामा

21 Oct 2026

कानपुर: रावण वध के बाद बिठूर में गूंजा जय जय श्री राम

21 Oct 2026

VIDEO: दिवाली मेले में दिखी रौनक, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

21 Oct 2026

VIDEO: महिला अस्पताल में 13 सूत्रीय मांगों को नर्सिंग कर्मचारियों ने दिया धरना

21 Oct 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल प्रकरण में पुलिस कार्रवाई से भड़के किसान

21 Oct 2026

VIDEO: 85 साल से रावण का पुतला बना रहा बली मोहम्मद का परिवार

21 Oct 2026

मेरठ: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगी परिवार की खुशहाली

21 Oct 2026

VIDEO: आबादी से शराब के ठेके हटाने की मांग, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन; महिलाओं ने दी अनशन की चेतावनी

21 Oct 2026

VIDEO: बाजरा के खेत की रखवाली करने गए किसान पर नीलगाय का हमला, मौत

21 Oct 2026

VIDEO: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से 18 फीट नीचे गिरा मजदूर, पैर टूटा

21 Oct 2026

VIDEO: ग्राम प्रधान के घर में लगा दी गईं सरकारी खड़ंजे की ईंटें

21 Oct 2026

VIDEO: सीआरपीएफ मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस पर किया शहीदों को नमन

21 Oct 2026

पीडीडीयू जंक्शन पर शुरू हुआ होल्डिंग एरिया, VIDEO

21 Oct 2026

VIDEO: 'ढोली तारो ढोल बाजे’ की धुन पर थिरकीं महिलाएं, डांडिया में बिखेरे रंग

21 Oct 2026

VIDEO: धू-धू कर जला अहंकार रूपी रावण, ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाया दशहरा महोत्सव

21 Oct 2026

VIDEO: शिविर में लगेंगे सरकारी विभागों के स्टॉल

21 Oct 2026

एसपी ने शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, VIDEO

21 Oct 2026

फतेहाबाद: बिजली निजीकरण के फैसले का विरोध, 3 दिवसीय हड़ताल शुरू, पुलिस तैनात

21 Oct 2026

मेरठ: हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं की न्यायिक यात्रा, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

21 Oct 2026

मेरठ: दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन, बंगाली भाषा में बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

21 Oct 2026

मेरठ: दुर्गा महोत्सव का आयोजन, बंगाली समाज के बच्चों ने पंजाबी गानों पर किया डांस

21 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में बच्चों ने बनाया रावण का पुतला, वैदिक रीति से किया दहन

21 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed