{"_id":"6ada01c4b3a76f22100dabf3","slug":"people-take-to-the-streets-against-dilapidated-roads-and-unchecked-heavy-trucks-nahan-news-c-177-1-ssml1030-192254-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बदहाल सड़कों और बेलगाम ट्रालों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बदहाल सड़कों और बेलगाम ट्रालों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन
मुख्य बाजार से लघु सचिवालय तक निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
चेतावनी : हालात नहीं सुधरे तो पांवटा साहिब से शिमला तक निकालेंगे पैदल मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बदहाल सड़कें, रात के समय भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही और लगातार बढ़ते हादसों के विरोध में पांवटा साहिब में लोगों ने आवाज बुलंद की। नगर परिषद के वार्ड-13 के पार्षद कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में वीरवार को लोगों ने शांतिपूर्ण रैली निकालकर प्रशासन के समक्ष जनसमस्याएं उठाईं।
मुख्य बाजार से शुरू हुई रैली मिनी सचिवालय पहुंची। यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने, निर्धारित मार्ग का उल्लंघन कर गुजरने वाले ट्रालों पर रोक लगाने और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। पार्षद ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पांवटा साहिब से शिमला तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
पार्षद कुलदीप चौधरी ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत खराब हो चुकी है, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विशेषकर रात के समय टिपरों, ट्रालों, ट्रालियों और ट्रकों की बेरोकटोक आवाजाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी वाहनों की लापरवाही से हादसों का खतरा बढ़ रहा है और शहर की शांति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि भारी वाहनों के लिए उचित वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाए और निर्धारित मार्गों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
हादसे के बाद फिर उठा मुद्दा
कुलदीप ने हाल ही में बाईपास पर डंपर और कार के बीच हुई टक्कर का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के बाद रात को ग्रामीण एकत्रित हुए थे। उन्होंने कहा कि किसी हादसे में जान जाने के बाद मुआवजा परिवार की क्षति की भरपाई नहीं कर सकता। परिवार के किसी सदस्य की मौत के बाद पांच या दस लाख रुपये देने से उसकी जिंदगी पहले जैसी नहीं हो सकती। इसलिए हादसों को रोकने के लिए पहले से ठोस व्यवस्था करना जरूरी है।
समाधान नहीं किया तो शिमला तक पैदल मार्च
पार्षद ने कहा कि रैली का उद्देश्य प्रशासन को लोगों की समस्याओं से अवगत करवाना और उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इस संबंध में विधायक को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध तेज किया जाएगा। पांवटा साहिब से शिमला तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी की भी हो, आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। रैली में करन चौधरी, पवन, सन्नी, सूरज, रोहित कुमार, विक्रांत, विवेक, हिमांशू, अंकित, दीपू, संदीप कुमार, कौशल, प्रीतपाल और अरुण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।