{"_id":"6aab90e10a1c9b9978039cec","slug":"video-jairam-thakur-havan-yagya-nahan-kalisthan-temple-pm-modi-birthday-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर नाहन के कालीस्थान मंदिर में जयराम ठाकुर ने किया हवन-यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर नाहन के कालीस्थान मंदिर में जयराम ठाकुर ने किया हवन-यज्ञ
Ankesh Dogra
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:34 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को नाहन के ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।
जयराम ठाकुर ने सबसे पहले कालीस्थान मंदिर में मां काली के चरणों में शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित हवन-यज्ञ में भाग लिया और पूर्ण आहुति डाली। हवन के माध्यम से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
हवन-यज्ञ के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है। इसके तहत प्रदेश को सड़क, स्वास्थ्य, पर्यटन और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई परियोजनाएं मिली हैं।
जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक और संवैधानिक जीवन के समर्पित वर्षों के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे बुधवार शाम अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीया जलाएं। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करने की अपील की।
कालीस्थान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।