{"_id":"6a92b3adf094131c1a0eeadf","slug":"video-bdo-states-that-50-percent-of-the-16th-finance-commission-funds-will-be-spent-on-drinking-water-and-sanitation-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"ददाहू: बीडीओ बोले- पेयजल और स्वच्छता पर खर्च होगी 16वें वित्त आयोग की 50 फीसदी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू: बीडीओ बोले- पेयजल और स्वच्छता पर खर्च होगी 16वें वित्त आयोग की 50 फीसदी राशि
विकास खंड ददाहू की ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खंड की सभी 26 पंचायतों के प्रधान और सचिवों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायतों में 16वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली अनुदान राशि से प्रस्तावित कार्यों का प्लान तैयार करने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने बताया कि 16वें वित्त आयोग की अनुदान राशि का 50 फीसदी हिस्सा पेयजल और स्वच्छता से जुड़े कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेयजल योजनाएं जल शक्ति विभाग के माध्यम से तैयार की जाएंगी और इनके लिए निर्धारित राशि सीधे जल शक्ति विभाग के खाते में जाएगी। बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों से कहा कि विकास योजनाओं का खाका तैयार करते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा न देने के निर्देश दिए। बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में चयनित लाभार्थियों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने पंचायत प्रधानों से समय-समय पर स्वीकृत आवासों का निरीक्षण करने को कहा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लाभार्थियों ने स्वीकृति के बाद घर का निर्माण किया है या नहीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2026-27 का लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं हुआ है। बैठक में विभाग की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई। इस अवसर पर एससीबीपीओ देविंद्र दत्त शर्मा, पीआई राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।