{"_id":"6aec3f9aeced45b0090325f4","slug":"video-vikramaditya-singh-kumsu-temple-bhagwat-katha-conclusion-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: कुमसू मंदिर में भागवत कथा के समापन पर पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नरेशर लक्ष्मी नारायण के दर नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: कुमसू मंदिर में भागवत कथा के समापन पर पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नरेशर लक्ष्मी नारायण के दर नवाया शीश
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:04 PM IST
Link Copied
भक्ति और आस्था के रंग में रंगे कुमसू मंदिर परिसर में वीरवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन हुआ। भड़ावली पंचायत के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मंत्री के मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान, भड़ावली पंचायत के प्रधान कृष्ण गोपाल और अन्य स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
धार्मिक आयोजन में शामिल होने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने मंदिर में शीश नवाकर देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मंदिर में सात दिनों तक चली श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान के चलते पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया।
समापन समारोह में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।