{"_id":"6acf4d08c85cda9004058b08","slug":"video-rampur-lavi-mela-sports-competitions-october-25-to-31-2026-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: लवी मेले से पहले रामपुर में 25 से 31 अक्तूबर तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं, पदम स्कूल में जुटेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: लवी मेले से पहले रामपुर में 25 से 31 अक्तूबर तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं, पदम स्कूल में जुटेंगे खिलाड़ी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:06 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पहले रामपुर बुशहर में 25 से 31 अक्तूबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी की ओर से होने वाली इन प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और कबड्डी के मुकाबले करवाए जाएंगे। सभी प्रतियोगिताएं पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित होंगी।
प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बुधवार को स्थानीय खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल, समय-सारिणी, अवधि और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
इससे पहले लवी मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने भी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा की थी।
बैठक में तय किया गया कि सभी खेल प्रतियोगिताएं स्कूल में कक्षाएं समाप्त होने के बाद शाम चार बजे से शुरू होंगी। बैडमिंटन के मुकाबले स्कूल के इनडोर परिसर में करवाए जाएंगे।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर दो प्रस्ताव सामने आए हैं। पहले प्रस्ताव के तहत लीग आधार पर मुकाबले करवाने पर विचार किया जा रहा है, जिसमें भारतीय रेलवे, कस्टम और हिमाचल की दो टीमें शामिल होंगी।
दूसरे प्रस्ताव में स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर देने के लिए मिश्रित टीमें बनाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में अंतिम निर्णय आगामी दिनों में लिया जाएगा।
बैठक में तय किया गया कि खेल संघ प्रतियोगिताओं के आयोजन से जुड़े प्रस्ताव तैयार कर उपायुक्त के समक्ष रखेंगे। इन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
वहीं, लवी मेले के उपलक्ष्य में प्रस्तावित मिनी मैराथन के आयोजन को लेकर अलग से बैठक की जाएगी।
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई है। खेल संघों को आयोजन संबंधी प्रस्ताव सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी के लिए उपायुक्त के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।