{"_id":"6a8c227cb54260142b034116","slug":"video-khaneri-hospital-sanitation-workers-citu-protest-strike-warning-rampur-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: खनेरी अस्पताल में सफाईकर्मियों से अतिरिक्त काम कराने का आरोप, सीटू ने दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: खनेरी अस्पताल में सफाईकर्मियों से अतिरिक्त काम कराने का आरोप, सीटू ने दी हड़ताल की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 24 Aug 2026 04:22 PM IST
Link Copied
खनेरी अस्पताल में सफाई कार्य में लगे ठेका मजदूरों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कॉम्प्लेक्स खनेरी ठेका मजदूर यूनियन से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले अस्पताल के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया। यूनियन ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मियों से उनके पदनाम के निर्धारित कार्य के अलावा दूसरे काम करवाए जा रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सीटू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सफाई कर्मचारियों से पदनाम से बाहर का काम करवाना जारी रहा तो यूनियन हड़ताल का रास्ता अपनाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिला कमेटी सदस्य देविंद्र, यूनियन अध्यक्ष अंबिका, महासचिव सुनामणि और मिलाप नेगी ने कहा कि खनेरी अस्पताल रामपुर, किन्नौर, आनी, कुमारसैन और करसोग समेत कई क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है।
यूनियन नेताओं के अनुसार अस्पताल में मरीजों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। ट्रामा सेंटर के निर्माण के बाद सफाई व्यवस्था का काम भी बढ़ा है, लेकिन वर्ष 2015 के बाद सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों से स्वीपर के निर्धारित काम के अलावा दवाइयों की पेटियां उठाने, कुर्सी-टेबल साफ करने और अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। यूनियन ने इसे मजदूरों के पदनाम और निर्धारित कार्यक्षेत्र के विपरीत बताया।
सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों से उनके पदनाम और निर्धारित कार्य के अनुसार ही काम लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मजदूर अपने अधिकारों की बात करते हैं या अतिरिक्त कार्य करने से इनकार करते हैं तो उन्हें कथित तौर पर नौकरी से निकालने और देख लेने की धमकी दी जाती है।
यूनियन ने इसे अनुचित श्रम व्यवहार बताते हुए श्रम विभाग से मामले का संज्ञान लेने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
यूनियन ने अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। साथ ही कहा कि सफाईकर्मियों से केवल उनके निर्धारित पद का काम लिया जाए और अतिरिक्त कार्य के लिए उन पर दबाव न बनाया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने मजदूरों को कथित रूप से धमकाने वाले एक कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
सीटू और ठेका मजदूर यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि अस्पताल प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों से पदनाम से बाहर के काम करवाना बंद नहीं किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। यूनियन ने जरूरत पड़ने पर अस्पताल में सफाई कार्य पूरी तरह बंद कर हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को होने वाली परेशानी के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।