फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Varun Sharma entrusted with the responsibility of Secretary, Nagar Panchayat Nirmand

Rampur Bushahar News: वरुण शर्मा को नगर पंचायत निरमंड के सचिव का जिम्मा

Sat, 17 Oct 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
ठियोग के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। नगर पंचायत निरमंड में लंबे समय से रिक्त सचिव के पद पर प्रदेश सरकार ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर नगर परिषद ठियोग के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा को तैनात किया है। सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद नगर पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और लंबित विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
नगर पंचायत निरमंड में सचिव का पद रिक्त होने के कारण प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कतें आ रही थीं। इस पद को भरने के लिए नगर पंचायत के उपाध्यक्ष कौशिक कौशल और पार्षद जंबाल सिंह लगातार प्रयास कर रहे थे। हाल ही में रामपुर बुशहर दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर के समक्ष भी यह मांग रखी थी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्ष सपना शर्मा, उपाध्यक्ष कौशिक कौशल और पार्षद जंबाल सिंह सहित अन्य पार्षदों ने मुख्यमंत्री और मिल्कफेड के चेयरमैन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed