{"_id":"6af6cf02984c3cf3180a5ec7","slug":"video-sukhu-calls-for-unity-against-chitta-in-himachal-pradesh-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: सीएम सुक्खू बोले- चिट्टे के खिलाफ जंग में सियासत नहीं, समाज की भागीदारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: सीएम सुक्खू बोले- चिट्टे के खिलाफ जंग में सियासत नहीं, समाज की भागीदारी जरूरी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर पूरे समाज को एकजुट होना होगा। यह किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि हर परिवार और समाज की लड़ाई है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए शुरू किए गए इस जन आंदोलन में सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथॉन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के अन्य विधायक भी इस वाकथॉन में शामिल होते तो अच्छा रहता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब एक साल पहले युवा पीढ़ी को साथ लेकर चिट्टे के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया था। मंडी में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखकर उन्हें खुशी हुई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़ा अभियान है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना और प्रदेश को चिट्टामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करना है।
सुक्खू ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए किसी निमंत्रण की आवश्यकता नहीं होती। कोई भी जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल इस मुहिम का हिस्सा बन सकता है।
उन्होंने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सरकार का उद्देश्य सामूहिक प्रयासों से हिमाचल को चिट्टामुक्त बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।