{"_id":"6ad2fe640503a7b66d0acf5a","slug":"video-state-level-sports-competition-for-u-19-female-students-begins-in-siddhpur-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: तकनीकी शिक्षण संस्थानों में रखे जाएंगे शारीरिक और संगीत शिक्षक, एनसीसी भी होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: तकनीकी शिक्षण संस्थानों में रखे जाएंगे शारीरिक और संगीत शिक्षक, एनसीसी भी होगी शुरू
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का कहना है कि जल्द ही प्रदेश के सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शारीरिक और संगीत शिक्षकों की तैनाती के साथ ही एनसीसी जैसी सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी। यह बात उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धपुर में अंडर-19 छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रदेश में 10 खेल स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने बेहतरीन आयोजन के लिए स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ठाकुर और उनकी पूरी टीम को बधाई भी दी। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धपुर जैसे दूरदराज क्षेत्र में करवाने के लिए प्रदेश सरकार और तकनीकी शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में दो स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने के लिए भी सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पांच सीबीएसई विद्यालयों का संचालन शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खेल और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलने से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।