{"_id":"6aa66eb038cc06bbf60010a3","slug":"video-rajeev-bindal-dharampur-bjp-workers-welcome-organization-strengthening-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: धर्मपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: धर्मपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Ankesh Dogra
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:06 PM IST
Link Copied
भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल रविवार को धर्मपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं धर्मपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर महेंद्र सिंह और सरकाघाट के विधायक दिलीप ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। धर्मपुर और टीहरा मंडल के पदाधिकारियों के साथ पंचायत समिति अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान, भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा, जो जनता से किए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी जनता के सामने रखें। उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को और मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में यहां से एक बार फिर भाजपा का विधायक जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने को कहा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने कहा कि पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक कार्यकाल के दौरान धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए खून-पसीना बहाया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए और धर्मपुर की अलग पहचान बनी।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से पीछे धकेल दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा को आगामी चुनाव में मजबूत स्थिति में लाने के लिए कार्य करने को कहा।
कार्यक्रम में धर्मपुर मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर और टीहरा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पंचायत समिति अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रधान एवं उपप्रधान, पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
प्रदेश अध्यक्ष के धर्मपुर पहुंचने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में मजबूती से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।