फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two bikes collided head-on in Bhawana, one seriously injured

Mandi News: भवाना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर

Sun, 13 Sep 2026 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided head-on in Bhawana, one seriously injured
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर के भवाना में रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सलापड़ से सुंदरनगर की ओर बाइक पर जा रहे कमलेश (33) पुत्र लक्ष्मण दास निवासी गांव मलिंडी, डाकघर हराबाग, तहसील सुंदरनगर को विपरीत दिशा से सुंदरनगर से सलापड़ की ओर जा रहे बाइक सवार आशुतोष (21) पुत्र मनसा राम निवासी गांव बोबर, डाकघर जडोल ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। यहां से गंभीर रूप से घायल कमलेश को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से बाद में उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे घायल बाइक चालक आशुतोष को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी सलापड़ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed