{"_id":"68c13eba3c7c10189f09da9e","slug":"video-mla-chandrashekhar-said-the-fast-unto-death-will-continue-until-the-demands-are-met-2025-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: विधायक चंद्रशेखर बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: विधायक चंद्रशेखर बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आमरण अनशन
राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों में खामियों के खिलाफ विधायक चंद्रशेखर की ओर से शुरू किया गया आमरण अनशन 38 घंटों से बुधवार को भी अवाहदेवी चौक पर जारी रहा। यहां उनके साथ समर्थक भी जुटे हुए हैं। विधायक चंद्रशेखर ने यहां हाईवे निर्माता कंपनी और सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ कोताही बरतने पर मोर्चा खोला है। विधायक का आरोप है कि मंडी-जालंधर वाया धर्मपुर नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के कार्य में उनके क्षेत्र में कंपनी और अधिकारियों की ओर से कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। चंद्रशेखर ने बताया कि हाईवे निर्माणाधीन कंपनी व मोर्थ के अधिकारियों से बात करने का समय अब समाप्त हो गया है। पिछले दो सालों से यहां की जनता इन अधिकारियों से अनुरोध पर अनुरोध करती आ रही थी , लेकिन इन अधिकारियों ने यहां की जनता की एक नहीं सुनी। अब इस आंदालन का समाधान केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के अलावा और कोई भी नहीं कर सकता है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू धर्मपुर के हालातों से पूरी तरह से बाकिफ हैं। सीएम सुक्खू का आर्शीवाद व समर्थन भी उनके साथ है और आज सुबह भी फोन कर सीएम ने कुशलक्षेम जाना है। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार की ओर से इस लापरवाही के खिलाफ हस्तक्षेप कर निर्माता कंपनी और अधिकारियों को यहां से हटाया नहीं जाता है तब तक वह यहां से उठने वाले नहीं हैं। बताया कि कंपनी की लापरवाही की वजह से धर्मपुर विधानसभा की 22 पंचायतें पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गई हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में इन अधिकारियों की लापरवाही से 400 के करीब मकान पूरी तरह से टूट हो गए हैं। इनके द्वारा लगाए गए डंगे पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। विधायक ने एक बार इन अधिकारियों को यहां से बदलने की मांग उठाते हुए जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने की भी मांग केंद्र से रखी है। वहीं इस मौके पर उन्होंने भाजपा नेता रजत ठाकुर के द्वारा अनशन को लेकर की गई टिप्पणी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।