{"_id":"69296c95c1311b1df303d914","slug":"video-mandi-former-jharkhand-state-president-rajesh-thakur-arrives-in-mandi-to-assess-the-pulse-of-candidates-2025-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: झारखंड के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर पहुंचे मंडी, टटोलेंगे उम्मीदवारों की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: झारखंड के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर पहुंचे मंडी, टटोलेंगे उम्मीदवारों की नब्ज
कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत मंडी जिला के लिए भी नए अध्यक्ष की खोज शुरू हो गई है। पार्टी ने इसके लिए झारखंड के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर को बतौर पर्यवेक्षक मंडी भेजा है। वे करीब सप्ताह भर मंडी जिला का भ्रमण करके यहां सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष के दावेदारों के साथ मुलाकात करके उनकी नब्ज टटोलने का कार्य करेंगे। अभियान की शुरूआत से पहले मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान राहुल गांधी की सोच पर चलाया जा रहा है। इसमें ऐसे जिलाध्यक्षों की तलाश की जा रही है जो जमीन से जुड़े हों, जनहित के मुद्दों की समझ रखते हों और जनता के बीच जाकर उनकी आवाज बुलंद करने का मादा रखते हों। ऐसे जुझारू लोगों को अब जिलाध्यक्ष बनाकर संगठन का एक नया शक्तिकेंद्र तैयार किया जाएगा। इससे आने वाले समय में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो दायित्व संगठन ने उन्हें सौंपा है वे उसका बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है उससे यही जाहिर हो रहा है उन्हें यहां के लोगों की कोई चिंता नहीं है। राजेश ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश अपने दम पर आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है और जल्द ही आत्मनिर्भर बनकर दिखाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में वोट चोरी की सारी हदें पार कर दी हैं। आज लोगों के खातों में डायरेक्ट ट्रांजेक्शन से पैसे भेजकर वोट खरीदने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।