फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi 16 single women housing scheme three lakh assistance

मंडी: कच्चे आशियाने से पक्के घर तक पहुंचा 16 एकल नारियों का सपना

Sun, 06 Sep 2026 12:33 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:33 PM IST
mandi 16 single women housing scheme three lakh assistance
पति का साया उठने के बाद बच्चों की परवरिश और घर चलाने की जिम्मेदारी अकेले संभाल रहीं मंडी जिले की 16 एकल नारियों के लिए सरकारी आवास योजना उम्मीद की नई किरण बनी है। वर्षों से कच्चे मकानों में गुजर-बसर कर रहीं इन महिलाओं के सिर पर अब पक्की छत का सपना साकार होने लगा है। मुख्यमंत्री विधवा, एकल, निराश्रित, दिव्यांग महिला आवास योजना के तहत जिले में 16 महिलाओं के मकान निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। इन महिलाओं में कई ऐसी हैं, जिन्होंने पति की मौत के बाद खेती-बाड़ी, मनरेगा और दूसरे छोटे-मोटे काम कर बच्चों का पालन-पोषण किया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने लिए पक्का घर बनाना उनके लिए अब तक संभव नहीं हो पाया था। सरकारी सहायता मिलने के बाद किसी के घर की नींव मजबूत हो रही है तो किसी के आशियाने पर स्लैब डल चुका है। पधर तहसील के सियूंह गांव की पदमा देवी ने वर्ष 2007 में पति को खो दिया था। इसके बाद उन्होंने खेती-बाड़ी और मनरेगा में काम कर बच्चों की जिम्मेदारी संभाली। परिवार का पालन-पोषण करते हुए खुद के लिए पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में वर्षों तक परिवार ने कच्चे मकान में ही जिंदगी गुजारी। अब सरकारी योजना से मिली आर्थिक सहायता ने पदमा देवी की मुश्किल आसान कर दी है। उन्हें मकान निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की सहायता मंजूर हुई है। इसकी दो किस्तें मिल चुकी हैं और घर का स्लैब भी तैयार हो चुका है। तीसरी किस्त मिलने के बाद मकान का बाकी काम पूरा होने की उम्मीद है। सुराहन गांव की कुसमा देवी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उनके पति का वर्ष 2024 में निधन हो गया था। पति की मौत के बाद दो बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। परिवार की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए वह मनरेगा में काम करती हैं। कच्चे मकान में रह रहे परिवार को बारिश के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। टपकती छत और कमजोर ढांचे के बीच बच्चों के साथ रहना किसी चुनौती से कम नहीं था। योजना के तहत कुसमा देवी को भी तीन लाख रुपये की सहायता मंजूर हुई है। दो किस्तें मिलने के बाद उनके मकान का स्लैब तैयार हो चुका है। अब परिवार को जल्द पक्के घर में रहने की उम्मीद है। मंडी जिले में इस योजना के तहत कुल 16 महिलाओं के मामले स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से चार महिलाओं को मकान निर्माण की दो-दो किस्तें मिल चुकी हैं। वहीं, 12 महिलाओं को 15 अगस्त को पहली किस्त जारी की गई है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विधवा, एकल, निराश्रित और दिव्यांग महिलाओं को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें कच्चे और असुरक्षित मकानों में रहने के लिए मजबूर न होना पड़े। योजना के तहत पात्र महिलाओं को मकान निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है। इसके लिए पात्रता में मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा करना भी शामिल है। सहायता राशि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकारी सहायता से इन महिलाओं के लिए महज मकान का निर्माण नहीं हो रहा, बल्कि उनके परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार भी मिल रहा है। वर्षों से कच्ची छत के नीचे रहने वाली महिलाओं के लिए पक्का घर आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ आत्मसम्मान से जुड़ा सपना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेदांता के सामने शहीद पथ पर बस में लगी आग, दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

06 Sep 2026

VIDEO: चंपावत में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, जगह-जगह हुए धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन

05 Sep 2026

कानपुर: अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले- वंचित वर्गों तक मदद पहुंचाएगा रोटरी क्लब

05 Sep 2026

कानपुर: कल्याणपुर में फल विक्रेताओं ने युवक को जमकर पीटा

05 Sep 2026

Meerut: धर्मेश्वर मंदिर में हुई खाटू श्याम भजन संध्या, सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किये दर्शन

05 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: बाल कलाकारों ने किया नाटक का मंचन, खूब बजी तालियां

05 Sep 2026

दिल्ली में प्रदूषण से राहत: आनंद विहार में काई से साफ होगी हवा, नई तकनीक का ट्रायल शुरू

05 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर बाल कलाकारों ने दी प्रस्तुति, खूब लूटी वाहवाही

05 Sep 2026

Meerut: देवी-देवताओं के स्वरुपों में सजे बच्चों को देखने पहुंचे श्रद्धालू

05 Sep 2026

Meerut: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लालकुर्ती मैदा मोहल्ला में छोटे-छोटे बच्चों की सुंदर झांकियों ने मन मोहा

05 Sep 2026

Meerut: शिक्षक दिवस पर बेटियां फाउंडेशन ने आयोजित किया गुरु सम्मान समारोह 2026

05 Sep 2026

नेपाल के युवक को पुलिस ने खुदकुशी करने से बचाया

05 Sep 2026

Meerut: बारिश के बाद हर बार की तरह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ जलभराव, नगर निगम चैन की नींद सोया

05 Sep 2026

Meerut: कार्यकर्ताओं ने किया मंथन, गुर्जर समाज को सपा से जोड़ने पर जोर

05 Sep 2026

Meerut: नकली फैक्ट्री के गिरोह को पकड़ने के लिए लगाई कई टीम, हो रही गोपनीय जांच

05 Sep 2026

ब्लास्टिंग के कंपन से क्रशर प्लांट का कमरा ढहा, VIDEO

05 Sep 2026

गाजीपुर में राहत सामग्री का वितरण, VIDEO

05 Sep 2026

शिक्षक दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाया गया पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिवस; VIDEO

05 Sep 2026

जल निकासी की व्यवस्था नहीं, जलभराव से परेशान मलोखर गांव के लोग; VIDEO

05 Sep 2026

आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त 100 केवी ट्रांसफार्मर मरम्मत के बाद चालू, ग्रामीणों में खुशी; VIDEO

05 Sep 2026

सड़क पर घुटने भर पानी में खड़े होकर धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया; VIDEO

05 Sep 2026

मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़कों की उखड़ी पीच व गिट्टी, अब बढ़ रहा कमर का दर्द; VIDEO

05 Sep 2026

दादा के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी; VIDEO

05 Sep 2026

मेड़ता में भाजपा का चुनावी शंखनाद: मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- हर बूथ पर मजबूत करो पकड़

05 Sep 2026

लखनऊ के चिनहट में खेलते समय नाले में गिरे दो बच्चे, पांच वर्षीय बालक की डूबने से मौत

05 Sep 2026

सहपऊ के पीहुरा गांव में पोखर ओवरफ्लो, ग्रामीणों को 20 साल से परेशानी

05 Sep 2026

लखनऊ में माहेश्वरी समाज ने आयोजित किया 'एक शाम कान्हा ने नाम'

05 Sep 2026

आधी रात बजेगा शंखनाद, नंदभवन में गूंजेगा- नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

05 Sep 2026

फरीदाबाद में हो रही बारिश से शहर के चौराहों पर लगा जाम

05 Sep 2026

फरीदाबाद: बीपीटीपी कॉलोनी की हड़ताल को एक साल, नहीं हुई कार्रवाई; अधूरे पड़े हैं कार्य

05 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed