फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kiratpur manali four lane tunnels himachali culture mandi kalam paintings

मंडी: कीरतपुर-मनाली फोरलेन की टनलों पर बिखरे हिमाचली संस्कृति के रंग, मंडी कलम ने बनाई अनोखी पहचान

Tue, 22 Sep 2026 11:31 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:31 AM IST
kiratpur manali four lane tunnels himachali culture mandi kalam paintings
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर करने वाले पर्यटकों को अब पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के साथ हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के रंग भी देखने को मिल रहे हैं। मंडी जिले में फोरलेन की कई टनलों के मुहाने अब साधारण कंक्रीट की दीवारें नहीं रह गए हैं, बल्कि यहां मंडी कलम की शानदार चित्रकारी के जरिए हिमाचल की कहानी को रंगों में उतारा गया है। टनलों के मुहानों पर बने चित्रों में कहीं कुल्लू दशहरे की भव्य झलक दिखाई देती है तो कहीं मंडी शिवरात्रि की धार्मिक आस्था। वहीं पराशर ऋषि की तपोस्थली, हिमाचल की राजशाही, धार्मिक एवं पर्यटन स्थल, स्थानीय खान-पान और पारंपरिक रहन-सहन को भी बेहद खूबसूरती से चित्रों में जगह दी गई है। हिमाचल आने वाले पर्यटक आमतौर पर यहां की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके पहाड़ों और हरे-भरे जंगलों को देखने पहुंचते हैं। लेकिन हिमाचल की पहचान सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती तक सीमित नहीं है। प्रदेश की लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराएं, मेले, उत्सव और पारंपरिक जीवनशैली भी पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा हिस्सा हैं। इसी सोच के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से फोरलेन की टनलों के मुहानों को स्थानीय संस्कृति के रंगों से सजाने की पहल की गई है। अब फोरलेन से गुजरते समय पर्यटकों को अचानक सामने आती रंग-बिरंगी कलाकृतियां हिमाचल की सांस्कृतिक झलक दिखा रही हैं। खास बात यह है कि इन चित्रों में स्थानीय पहचान को प्रमुखता दी गई है। मंडी जिले में इन कलाकृतियों को मंडी कलम के कलाकार राजेश कुमार और उनकी टीम ने तैयार किया है। कलाकारों ने हिमाचल की संस्कृति को अलग-अलग विषयों के माध्यम से चित्रों में उतारने का प्रयास किया है। चित्रों में दशहरा उत्सव, मंडी शिवरात्रि महोत्सव, पराशर ऋषि, राजशाही, धार्मिक एवं पर्यटन स्थल, पशु-पक्षी, फूल, हिमाचली खान-पान और पारंपरिक रहन-सहन को शामिल किया गया है। इन चित्रों का उद्देश्य केवल टनलों को खूबसूरत बनाना नहीं, बल्कि फोरलेन से गुजरने वाले लोगों को कुछ पल रुककर हिमाचल की संस्कृति को देखने और समझने का अवसर देना भी है। मंडी कलम के कलाकार राजेश कुमार के अनुसार चित्रों के माध्यम से हिमाचल की संस्कृति और परंपराओं को अलग-अलग रूपों में सामने लाने का प्रयास किया गया है। कोशिश यही है कि फोरलेन से गुजरने वाले पर्यटक हिमाचल की संस्कृति को सिर्फ सुनें नहीं, बल्कि चित्रों के जरिए उसे देख भी सकें। वहीं एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि कीरतपुर-मनाली फोरलेन देश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों में शामिल है। यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए टनलों के मुहानों पर हिमाचली संस्कृति को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रोजेक्ट के अन्य स्थानों पर भी कुछ नया और अलग करने की योजना पर काम किया जा रहा है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। फोरलेन बनने के बाद चंडीगढ़ से मनाली तक का सफर पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हुआ है। अब इस सफर में पर्यटकों को पहाड़ों, नदियों और घाटियों के प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ सड़क किनारे और टनलों पर सजी कलाकृतियों में हिमाचल की संस्कृति के रंग भी दिखाई दे रहे हैं। यानी कीरतपुर से मनाली की राह अब सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि पहाड़ों की प्राकृतिक खूबसूरती के साथ हिमाचल की कला, संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने वाला अनुभव भी बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पलवल में बंद ट्रैफिक लाइटों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

22 Sep 2026

चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

22 Sep 2026

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी सीएम को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO

22 Sep 2026

VIDEO: बंधक बनाकर पीटा, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया

21 Sep 2026

VIDEO: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

21 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: सांड़ के हमले से महिला की मौत, एक व्यक्ति घायल

21 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो घायल

21 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टफियम में महिला होमगार्ड भर्ती का आयोजन

21 Sep 2026

मेरठ: जिला अस्पताल में सैफी संघर्ष समिति ने बांटा भोजन

21 Sep 2026

मेरठ: सुभारती में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

21 Sep 2026

मेरठ: बागपत रोड पर लगा जाम, स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी

21 Sep 2026

मेरठ: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

21 Sep 2026

मेरठ: कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कार्यक्रम, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

21 Sep 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप पर पहुंचे दो युवक, कर्मचारी पर चाकू से हमला

21 Sep 2026

VIDEO: कुछ साझा किया नहीं फिर भी खातों से निकल गए 1.67 लाख

21 Sep 2026

VIDEO: रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के खाते से 4.35 लाख रुपये पार

21 Sep 2026

VIDEO: मंदिर से हटाने के विवाद में पुजारी की तोड़ दी टांग

21 Sep 2026

VIDEO: कंपनी के नाम पर 7.96 लाख वसूले, नहीं किए जमा, प्राथमिकी

21 Sep 2026

VIDEO: फोटो भेजकर बदनाम करने का आरोप

21 Sep 2026

VIDEO: मोबाइल चार्जर के विवाद में छात्रों से मारपीट, दो घायल

21 Sep 2026

VIDEO: होटल संचालक पर पिस्टल तान सवा लाख की बैटरी-इन्वर्टर चोरी

21 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

21 Sep 2026

VIDEO: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल

21 Sep 2026

जालंधर में एक साल का बच्चा लापता, मां के बिहार जाने से जांच में नया मोड़; पुलिस ने दर्ज किया केस

21 Sep 2026

विभिन्न मांगों को लेकर समूहों की महिलाओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, VIDEO

21 Sep 2026

वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, दस झोपड़ियां ध्वस्त; VIDEO

21 Sep 2026

जिला अस्पताल परिसर में बाइक चोरों का आतंक, प्रसूता को लेकर आए पति की अपाचे चोरी; VIDEO

21 Sep 2026

नाटक के जरिए दिखाई जाएगी मोदी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा, VIDEO

21 Sep 2026

एक दिन में 303 वाहनों से उतरवाई काली फिल्म, 470 के चालान; VIDEO

21 Sep 2026

दसवें दिन भी जारी रहा इंटर्नों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, VIDEO

21 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed