{"_id":"6ac893787b5591a4150696bd","slug":"video-hrtc-conductor-slapped-alleged-private-bus-agent-nerchowk-mandi-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: नेरचौक में एचआरटीसी परिचालक को थप्पड़ मारने का आरोप, निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: नेरचौक में एचआरटीसी परिचालक को थप्पड़ मारने का आरोप, निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट पर एफआईआर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:40 PM IST
Link Copied
मंडी-छतरी रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के परिचालक से नेरचौक में कथित मारपीट का मामला सामने आया है। परिचालक ने निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट पर गाली-गलौज करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद चालक बस को निर्धारित रूट पर ले जाने के बजाय सवारियों सहित रत्ती थाना पहुंच गया।
परिचालक की शिकायत पर बल्ह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिचालक संतोष कुमार के अनुसार, वह 7 अक्तूबर को मंडी-छतरी रूट पर ड्यूटी कर रहा था। दोपहर करीब दो बजे नेरचौक में सवारियों को उतारने और चढ़ाने के दौरान वह बस के अगले दरवाजे के पास खड़ा था।
आरोप है कि इस दौरान निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट हंस राज ने बस का दरवाजा बार-बार बंद किया और गाली-गलौज की। परिचालक ने जब इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उसे थप्पड़ मार दिए गए।
घटना के बाद चालक बस को रत्ती थाना ले गया। इससे बस की नियमित सेवा प्रभावित हुई और छतरी रूट पर बस निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकी।
घटना को लेकर परिचालक यूनियन ने नाराजगी जताई है। यूनियन के जिला प्रधान रूप लाल ने कहा कि टाइम टेबल को लेकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विवाद सामने आ रहे हैं।
परिवहन निगम चालक-परिचालक यूनियन के मीडिया प्रभारी ललित राजपूत ने कहा कि नेरचौक, चैलचौक और डडौर में निजी बसों के एजेंटों की मौजूदगी रहती है। उन्होंने कहा कि यदि बस ऑपरेटरों ने ऐसे एजेंट नियुक्त किए हैं तो संबंधित प्राधिकरण को इसकी जानकारी और अधिकृत पत्र उपलब्ध करवाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों की ड्यूटी में अनधिकृत हस्तक्षेप रोकने की मांग भी उठाई।
मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, परिवहन निगम के परिचालक की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ बल्ह पुलिस थाना में FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।