Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Hrithik will showcase his talent in the state level sports competition, Bhupendra has been selected in handball.
{"_id":"68f1fc95e5b0c06c72011f51","slug":"video-hrithik-will-showcase-his-talent-in-the-state-level-sports-competition-bhupendra-has-been-selected-in-handball-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पधर: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएगा रितिक, भूपेंद्र का हैंडबॉल में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पधर: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएगा रितिक, भूपेंद्र का हैंडबॉल में हुआ चयन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार में आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रितिक और भूपेंद्र ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल पहुंचने पर दोनों का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य विजय कपूर, समस्त अध्यापकगण एवं स्कूल प्रबंधन समिति ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। रितिक ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता तथा ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया, जिससे स्कूल का नाम गौरवान्वित हुआ। साथ ही रितिक का चयन लंबी कूद, ऊंची कूद और वॉलीबॉल में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। भूपेंद्र का भी चयन राज्य स्तरीय अंडर-14 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ, जिसके लिए उसे बधाई दी गई।
रितिक और भूपेंद्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य विजय कपूर ने टीम कोच प्रकाश चंद और प्रवीण कुमार सहित सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया। विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय खेलों में भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।