फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paraglider crashes in Jhatingri, Mandi; Russian woman injured

हादसा: मंडी के झटिंगरी में पैराग्लाइडर क्रैश, रूसी महिला पायलट घायल, रेस्क्यू कर पहुंचाई अस्पताल

Thu, 29 Oct 2026 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 07:52 PM IST
सार

 मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र के झटिंगरी में गुरुवार को पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से 41 वर्षीय रूसी महिला घायल हो गई।

विज्ञापन
Paraglider crashes in Jhatingri, Mandi; Russian woman injured
पैराग्लाइडर क्रैश(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र के झटिंगरी में गुरुवार को पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से 41 वर्षीय रूसी महिला घायल हो गई। हादसे में महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पालमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


घायल महिला की पहचान रूसी नागरिक केसेनिया लुबेंको के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी और चौहारघाटी के झटिंगरी पहुंचने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पधर नागरिक अस्पताल से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बचाव दल ने रेस्क्यू कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। संबंधित पैराग्लाइडिंग संस्था का पालमपुर के निजी अस्पताल से टाईअप होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद वहां रेफर किया गया। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें फिलहाल हादसे की सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed