{"_id":"6b01729dc788eb7aee00a464","slug":"video-eight-sports-competitions-will-be-held-in-sundernagar-under-the-khelo-himachal-chitta-mukt-abhiyan-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान के तहत सुंदरनगर में होंगी आठ खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान के तहत सुंदरनगर में होंगी आठ खेल प्रतियोगिताएं
प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से उपमंडल सुंदरनगर में खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान के अंतर्गत आठ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि अभियान के तहत क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर, 2026 कर दी गई है। इच्छुक खिलाड़ी https://khelohimachal.hp.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतिभागी एक से अधिक खेलों में भी हिस्सा ले सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।