{"_id":"6aa138fa99ae2c9d690faa0e","slug":"video-kullu-under-14-football-team-state-level-competition-solan-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता के लिए कुल्लू की टीम सोलन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता के लिए कुल्लू की टीम सोलन रवाना
Ankesh Dogra
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:16 PM IST
Link Copied
राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कुल्लू जिले की टीम बुधवार को सोलन के लिए रवाना हो गई। सोलन में 10 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की फुटबाल टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिला फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव पवन ठाकुर ने बताया कि जिला कुल्लू की टीम में कुल 20 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम बुधवार को सोलन के लिए रवाना हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुल्लू के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे और टीम पहला स्थान हासिल करने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर रहेगी। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
कुल्लू की टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि खिलाड़ियों की मेहनत और टीम भावना के दम पर कुल्लू इस प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम हासिल करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।