{"_id":"6ac5f6d0c71e5545290b35fb","slug":"video-kullu-dussehra-festival-135-artists-audition-devsadan-lal-chand-prarthi-kala-kendra-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: दशहरा उत्सव के लिए अब तक 135 कलाकारों ने दिए ऑडिशन, तीसरे दिन भी जारी रही प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: दशहरा उत्सव के लिए अब तक 135 कलाकारों ने दिए ऑडिशन, तीसरे दिन भी जारी रही प्रक्रिया
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:07 PM IST
Link Copied
ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र के मंच पर प्रस्तुति देने का मौका पाने के लिए जिला कुल्लू के कलाकार इन दिनों ऑडिशन दे रहे हैं। दशहरा उत्सव को लेकर आयोजित की जा रही ऑडिशन प्रक्रिया बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। सुबह से ही कलाकार देवसदन पहुंचने शुरू हो गए। कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब तक 135 कलाकार ऑडिशन दे चुके हैं। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि कलाकारों के ऑडिशन की प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। कलाकारों में दशहरा उत्सव के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑडिशन के माध्यम से प्रतिभाशाली कलाकारों का चयन किया जाएगा। जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि आनी और निरमंड क्षेत्र के कलाकारों के लिए अलग से ऑडिशन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इन कलाकारों के ऑडिशन 13 अक्तूबर को आनी में होंगे। इस व्यवस्था से आनी और निरमंड क्षेत्र के कलाकारों को भी दशहरा उत्सव के मंच तक पहुंचने के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।