{"_id":"6ad9d867cbfc7efec90d4880","slug":"video-kullu-dussehra-bus-route-change-manali-sarvari-banjar-dhalpur-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा: मनाली जाने के लिए सरवरी, बंजार के लिए ढालपुर से मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा: मनाली जाने के लिए सरवरी, बंजार के लिए ढालपुर से मिलेंगी बसें
Ankesh Dogra
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:03 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के आयोजन को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के संचालन स्थलों में भी परिवर्तन किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर जाने वाली बसों के लिए निर्धारित स्थान तय किए गए हैं।
नई व्यवस्था के तहत पर्यटन नगरी मनाली, बिजली महादेव और भेखली क्षेत्र के लिए बसें कुल्लू के अंतरराज्यीय बस अड्डे सरवरी से संचालित की जाएंगी। वहीं, औट, बंजार, सैंज और पाहनाला जाने वाली बसों का संचालन ढालपुर में बनाए गए अस्थायी बस अड्डे से किया जाएगा।
एचआरटीसी के इंस्पेक्टर रतन ने बताया कि दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ढालपुर में अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। यहां से भुंतर और पाहनाला की ओर जाने वाली बसों को रवाना किया जाएगा।
बसों के संचालन स्थलों में बदलाव के कारण यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपने गंतव्य के अनुसार बस अड्डे की जानकारी लेनी चाहिए, ताकि उन्हें बस पकड़ने में परेशानी न हो। दशहरा उत्सव के दौरान शहर में भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।