फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   313 deities enhance the grandeur of the divine gathering

Kullu News: 313 देवी-देवता बढ़ा रहे देव समागम की शान

Thu, 22 Oct 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
313 deities enhance the grandeur of the divine gathering
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार 313 देवी-देवता शामिल होकर उत्सव की शान बढ़ा रहे हैं। जिलेभर से देवी-देवता ऐतिहासिक मैदान ढालपुर पहुंचे हैं और यहां देव परंपरा का निर्वाहन कर रहे हैं। जिला मुख्यालय के आसपास से लेकर ऊझी घाटी सहित सौ से दो सौ किलोमीटर दूर से भी देवी-देवता भाग लेने पहुंचे हैं। इस बार माफीदार देवी-देवताओं में 145 और गैर माफीदार 133 देवी-देवता पहुंचे हैं। इनका प्रशासन ने पंजीकरण किया है जबकि 35 देवी-देवता ऐसे भी पहुंचे हैं जिन्हें निमंत्रण नहीं दिया गया था। इन देवी-देवताओं का प्रशासन पंजीकरण नहीं करता है। माफीदार, गैरमाफीदार के साथ बिना निमंत्रण के पहुंचे देवी-देवताओं को मिलाकर उत्सव में 313 देवी-देवता पहुंचे हैं। कुल्लू के तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि माफीदार और गैरमाफीदार देवी-देवताओं का पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक 278 देवी-देवताओं का पंजीकरण किया जा चुका है। बिना निमंत्रण के देवी-देवताओं का पंजीकरण नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

इससे पहले देवी-देवताओं के उत्सव में शरीक होने के आंकड़े पर नजर दौड़ाई जाए तो वर्ष 2022 में 304, वर्ष 2023 में 315, वर्ष 2024 में 317 और वर्ष 2025 में 305 देवी-देवताओं ने दशहरा उत्सव में उपस्थिति दर्ज करवाई थी। लिहाजा, वर्ष दर वर्ष देवी-देवता उत्सव में शामिल होने की परंपरा निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed