{"_id":"6ada510e4861710fb50b63dd","slug":"300-deities-have-set-up-camp-in-dhalpur-kullu-news-c-89-1-ssml1012-189990-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 300 देवी-देवताओं ने ढालपुर में जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 300 देवी-देवताओं ने ढालपुर में जमाया डेरा
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान परिक्रमा पर निकले देवता।-संवाद
Link Copied
खराहल (कुल्लू)। देवी-देवताओं के ढालपुर में आयोजित हो रहे देव महाकुंभ यानी कुल्लू दशहरा में जिलेभर से 300 से अधिक देवी-देवता अपने अस्थायी शिविरों में विराजमान हो गए हैं। अब सात दिन तक ढालपुर में लगाए गए अस्थायी शिविरों में ही देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना होगी। देवी-देवताओं के देवालय आजकल सूने पड़ गए हैं। इन दिनों मंदिरों में कोई धार्मिक अनुष्ठान या अन्य कारज नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
ऐतिहासिक देव समागम में सभी देवी-देवता की अपनी-अपनी भूमिका रहती है। मनाली से आईं माता हिडिंबा के बिना दशहरा उत्सव नहीं हो सकता है। इसका आगाज और समापन देवी हिडिंबा ही करती हैं। वहीं, बिजली महादेव की उपस्थिति भी बेहद अनिवार्य होती है। नग्गर की त्रिपुरा सुंदरी, माता दोचा मोचा करजां का किरदार भी देव समागम में अहम रहता है। बंजार, सैंज, निरमंड सहित आनी के देवताओं की हाजिरी भी रघुनाथ के समक्ष अत्यंत गौरवमय मानी जाती है। एक साल के बाद रघुनाथ के साथ भव्य मिलन का मनमोहक दृश्य सबके मन को भाता है। हर रोज सैकड़ों ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंगों, घंटी और शहनाई की मंगल ध्वनि से कुल्लू का आसमान गुंजायमान हो रहा है। कुल्लू देव महाकुंभ को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग पहुंच रहे हैं। देश और विदेश के पर्यटक और शोधकर्ता भी कुल्लू पहुंचे हैं। आध्यात्मिकता से सराबोर इस नजारे को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। एक साल के लंबे समय के बाद ढालपुर में देवी-देवताओं का मिलन हो रहा है। देवी-देवताओं के देवलु भी कड़े नियम से बंधे हुए हैं। लंका दहन के बाद ही देवी-देवताओं के मंदिरों में रौनक लौटेगी। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम बताते हैं कि दशहरा समापन के बाद ही अब देवालय में रौनक और देव अनुष्ठान तथा अन्य देव कारज हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि दशहरा में 12 से 15 दिन तक देवता अपने देवालय से बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।