फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ujhi Valley resounded with chants in honor of Mata Nilasuri.

Kullu News: माता नीलासूरी के जयकारों से गूंजी ऊझी घाटी

Thu, 22 Oct 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ujhi Valley resounded with chants in honor of Mata Nilasuri.
हरिपुर (कुल्लू)। जिला मुख्यालय समेत ऊझी घाटी के हरिपुर में दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव के दूसरे दिन हरिपुर सौह में माधोराय और माता नीलासूरी ने अस्थायी शिविरों में रहकर देव परंपरा का निर्वहन किया। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आराध्य देवी-देवता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

वहीं, देव कारज के साथ स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका आशा शर्मा स्टार कलाकार रहीं। इससे पहले आशा समूह, काव्या एवं राशिता समूह और सनशावत समूह ने नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा काव्या, शनाया, महक, तनवी और हितेश शर्मा ने भी नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, ईशिता एवं समूह ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद मंच पर स्टार कलाकार आशा शर्मा ने अपनी आवाज के जादू से दर्शकों का मनोरंजन करवाया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत जय माता नीलासूरी से की। इसके बाद उन्होंने ...दिलडू नी लाणो ओ लोको, ...घोट चले पाणी रे नाला आदि गीतों से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed