Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu Due to lunar eclipse, Raghunath temple will remain closed for 4 hours on Holi, listen to what Raghunath's kardaar said
{"_id":"69a143291c23e2380c005a64","slug":"video-kullu-due-to-lunar-eclipse-raghunath-temple-will-remain-closed-for-4-hours-on-holi-listen-to-what-raghunaths-kardaar-said-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: चंद्र ग्रहण के चलते होली के दिन 4 घंटे बंद रहेगा रघुनाथ का मंदिर, सुनिए क्या बोले रघुनाथ के कारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: चंद्र ग्रहण के चलते होली के दिन 4 घंटे बंद रहेगा रघुनाथ का मंदिर, सुनिए क्या बोले रघुनाथ के कारदार
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:39 PM IST
Link Copied
रघुनाथ की नगरी जिला कुल्लू में होली उत्सव दो और तीन मार्च को मनाया जाएगा। यहां की होली उत्सव की परंपरा भगवान रघुनाथ से जुड़ी हुई है। इस कारण लोग भगवान रघुनाथ के सुल्तानपुर स्थित मंदिर पहुंचकर होली परंपरा का हिस्सा बनते हैं। लेकिन इस बार तीन मार्च को शाम 3 से 7 बजे तक भगवान रघुनाथ का मंदिर बंद रहेगा। इस अवधि के बीच चंद्र ग्रहण होगा। जिसके चलते भगवान रघुनाथ के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी और आम लोगों के लिए मंदिर बंद रहेगा। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंदर सिंह ने बताया कि इस बार होली के दिन चंद्र ग्रहण होने के चलते शाम के समय 4 घंटे के लिए रघुनाथ के दर्शन नहीं हो पाएंगे ऐसे में उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस अवधि के बीच रघुनाथ के मंदिर ना आयें। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को 7:00 के बाद श्रद्धालु यहां आ सकेंगे और रात 9:00 बजे भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा है कि लोग भागवत उत्सव में नहा धोकर पहुंचे जिस श्रद्धालु में होली के रंग लगे होंगे उनका प्रवेश वर्जित रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।