{"_id":"6b055721f6ffe3b051020135","slug":"video-kharahal-drinking-water-crisis-meeting-protest-strategy-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: खराहल में पेयजल संकट पर ग्रामीणों की बैठक, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: खराहल में पेयजल संकट पर ग्रामीणों की बैठक, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:51 PM IST
Link Copied
खराहल क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। बारी पधर में जल शक्ति विभाग की अनदेखी और लंबे समय से बनी पेयजल किल्लत के मुद्दे पर स्थानीय लोगों ने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य अनिल राणा ने की। इसमें क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं और नाराजगी खुलकर रखी।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक बार फिर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। उनसे क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए लंबित कार्यों की वास्तविक स्थिति और उन्हें पूरा करने की समय-सीमा के बारे में जानकारी मांगी जाएगी।
जिला परिषद सदस्य अनिल राणा ने कहा कि यदि विभाग से संपर्क करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
बैठक में मौजूद लोगों ने स्पष्ट किया कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि पेयजल समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।