{"_id":"6b041c7d182b10ad48043ef4","slug":"mata-dashmi-varda-will-take-the-shahi-snan-royal-bath-at-the-sangam-today-kullu-news-c-89-1-ssml1012-192611-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिया संगम में आज शाही स्नान करेंगी माता दशमी वारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिया संगम में आज शाही स्नान करेंगी माता दशमी वारदा
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा 24 नवंबर को अपने देवालय काईस से सैकड़ों हारियानों के साथ शाही स्नान के लिए जिया संगम रवाना होंगी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की गूंज के बीच माता की देवयात्रा निकलेगी। इसके लिए देवलुओं और कारकूनों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि माता के आदेशानुसार इस शाही स्नान का आयोजन किया जा रहा है।
हाल ही में 12 साल बाद माता दशमी वारदा का गूर माता भागासिद्ध पीणी ने बनाया है। इसी उपलक्ष्य में माता, गूर और देवता ब्रिंडू का पवित्र जल से देव विधि-विधान के अनुसार स्नान करवाया जाएगा। मंगलवार सुबह पांच बजे माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू ढोल की थाप पर सैकड़ों हारियानों के साथ जिया संगम के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरान 15 गांवों के हारियान भी माता के साथ संगम में शाही स्नान करेंगे। माता के कारदार दोत राम ठाकुर ने बताया कि माता, देवता ब्रिंडू और कारकूनों का पवित्र जल से शुद्धिकरण किया जाएगा। इसके बाद संगम घाट पर सूक्ष्म यज्ञ का आयोजन होगा तथा वहीं माता और देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। 25 नवंबर को काईस स्थित माता के मंदिर में हवन और देव भोज का आयोजन किया जाएगा। संवाद