{"_id":"6a6c84b42d47b0da58041bc3","slug":"video-kadu-nala-accident-high-level-probe-demand-pangi-students-union-kullu-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कडू नाला हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग, पांगी छात्र संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कडू नाला हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग, पांगी छात्र संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
पांगी छात्र संघ कुल्लू ने कडू नाला में हुए भीषण सड़क हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। शुक्रवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सुरजीत सिंह राठौर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पांगी घाटी से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में छात्र संघ ने हाल ही में कडू नाला में हुए सड़क हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में 13 लोगों की जान गई थी। संघ ने मांग की कि हादसे के कारणों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि इससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में मदद मिलेगी।
छात्र संघ ने स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सिविल अस्पताल किलाड़ में नई अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने और रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पद को जल्द भरने की मांग की। संघ का कहना है कि अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन काफी पुरानी हो चुकी है और वर्तमान जरूरतों के अनुरूप प्रभावी सेवाएं देने में सक्षम नहीं है। इसके कारण मरीजों को जांच और उपचार के लिए घाटी से बाहर जाना पड़ता है।
ज्ञापन में पांगी घाटी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने की भी मांग की गई। छात्र संघ का कहना है कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण स्थानीय लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।