फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   govind singh thakur congress government school education board cbse kullu

कुल्लू: पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर का आरोप- स्कूल शिक्षा बोर्ड को खत्म करने की दिशा में बढ़ रही कांग्रेस सरकार

Tue, 06 Oct 2026 03:33 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:33 PM IST
govind singh thakur congress government school education board cbse kullu
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को समाप्त करने की दिशा में काम करने का आरोप लगाया है। जिला मुख्यालय कुल्लू में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने और सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू करने की बात कही थी, लेकिन सरकार के चार साल पूरे होने के बाद भी दोनों मोर्चों पर अपेक्षित काम नहीं हुआ है। गोविंद सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार ने डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने और अंग्रेजी माध्यम शुरू करने के बजाय प्रदेश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुछ स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने या सीबीएसई पैटर्न में बदलने का रास्ता अपनाया है। उनके मुताबिक इससे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अस्तित्व और उसकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि प्रदेश में सीबीएसई शिक्षा व्यवस्था का विस्तार करना था तो अलग से नए स्कूल स्थापित किए जाने चाहिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले से संचालित स्कूलों को ही सीबीएसई में बदल दिया गया और इनमें पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा क्षेत्र के लिए धन उपलब्ध करवाया जा रहा है, लेकिन आरोप लगाया कि प्रदेश में इन पैसों का उचित उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार से शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और योजनाओं को लेकर जवाब मांगा। गोविंद सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री किसी की बात नहीं सुनते और उनके कथन तथा कार्यों में अंतर दिखाई देता है। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि इससे सरकार के भीतर मंत्री और विधायक भी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी कांगड़ा को नेतृत्व देने की बात कही जाती है तो कभी कुल्लू और लाहौल को प्रतिनिधित्व देने की चर्चा होती है। वहीं, वीरभद्र सिंह के नाम पर अलग राजनीतिक पार्टी बनने की चर्चाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के बड़े नेता रहे हैं और छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की ओर से पार्टी बनाने का फैसला उनका निजी विषय है। गोविंद सिंह ठाकुर के इन बयानों के बाद प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस फिर तेज होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भारतीय वायु सेना दिवस, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर फुल ड्रेस रिहर्सल

06 Oct 2026

मंडी: नौकरी से हटाए जाने के बाद आउटसोर्स कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय की हालत नाजुक

06 Oct 2026

युवाओं का बड़ा विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

06 Oct 2026

गुरुहरसहाए में नशे का इंजेक्शन लगाने से जान गंवाने वाले नौजवान के घर अफसोस करने पहुंची हरसिमरत कौर

हमीरपुर: राठ के पठानपुरा में सनसनी, तालाब में कूदा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई छलांग

06 Oct 2026
विज्ञापन

‘प्रकृति को चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बनाते?’ साइकिल यात्रा से अनिल जोशी का बड़ा सवाल

06 Oct 2026

हिमाचल में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा, हाथी पर होगा माता का आगमन; 19 को अष्टमी-नवमी का महासंयोग

06 Oct 2026
विज्ञापन

महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

06 Oct 2026

फरीदकोट भाजपा ने राज्य सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

06 Oct 2026

कवर्धा: अस्पताल के महिला शौचालय में घुसा तेंदुआ, हमले में महिला घायल; पांच घंटे बाद डार्ट से काबू

06 Oct 2026

उज्जैन: एकादशी पर भांग से बना चंद्रमा-ॐ, चांदी के मुकुट और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल; महोत्सव भी शुरू

06 Oct 2026

ग्रामीणों ने खोली ‘हर घर नल’ की हकीकत, कंपनी को नोटिस

06 Oct 2026

पानीपत: मनमोहन नगर में अवैध शराब पिलाने के विरोध पर खूनी संघर्ष, तीन गोलियां चलीं

06 Oct 2026

फाइनेंस कंपनी के किश्त की आड़ में चालकों से मारपीट कर वाहन छिनने वाले तीन गिरफ्तार

06 Oct 2026

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

06 Oct 2026

डाला में 20 बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर हुआ यात्रा का स्वागत

06 Oct 2026

VIDEO: छत से गिरकर महिला की माैत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

06 Oct 2026

अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम में एमएलसी तारिक मंसूर यह बोले

05 Oct 2026

देहरादून: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सात आरोपी गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: ड्रम व डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल

05 Oct 2026

VIDEO: वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

05 Oct 2026

VIDEO: युवक को लात-घूंसों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

05 Oct 2026

VIDEO: चेन स्नेचिंग में आगरा का आरोपी गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: लेखपाल ने आत्महत्या के बाद यमुना में बहा दी प्रेमिका की लाश

05 Oct 2026

VIDEO: भाजपा नेता के फार्म हाउस से कर्मचारी लापता, हत्या का शक

05 Oct 2026

VIDEO: खेत से मिट्टी उठाने पर खूनी संघर्ष, युवती की हत्या

05 Oct 2026

VIDEO: ग्वालियर में मजदूरी के रुपये मांगने पर आगरा के मजदूर की हत्या

05 Oct 2026

VIDEO: ताज पूर्वी गेट पर अजगर ने निगल लिया बंदर

05 Oct 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप पर होमगार्ड के बेटे पर हमला

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed