{"_id":"6b01846241a4ca19400ca859","slug":"youth-step-into-the-beas-to-tackle-the-disaster-kullu-news-c-89-1-ssml1013-192446-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में आपदा से मुकाबले के लिए ब्यास में उतरे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में आपदा से मुकाबले के लिए ब्यास में उतरे युवा
विज्ञापन
कुल्लू में पिरड़ी रिवर राफ्टिंग ट्रैनिंग सेंटर में प्रशिक्षण देते तीन राज्यों से आए एनएसएस के
कुल्लू। आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में युवाओं की भूमिका मजबूत बनाने के लिए मनाली के पिरड़ी में एनएसएस स्वयंसेवियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन शनिवार को 35 स्वयंसेवियों ने ब्यास नदी में उतरकर बचाव तकनीकों का अभ्यास किया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र से पहुंचे स्वयंसेवियों ने नदी में तैराकी, कायकिंग और राफ्ट संचालन का प्रशिक्षण लिया।
इस दौरान उन्हें नदी की बदलती परिस्थितियों और आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों से अवगत करवाया गया। पिरड़ी रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवियों को नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत सामग्री पहुंचाने और राफ्ट के माध्यम से बचाव कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसका उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना और उनमें सेवा भावना के साथ जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है। प्रशिक्षक किंकर सिंह जंबाल, डिंपल, विक्की और सोहन सिंह विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। संवाद