Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Kangra: Chants celebrating the birth of Shri Krishna echoed on the fourth day of the Shrimad Bhagwat Katha at Jwalaji.
{"_id":"6ab5286e4f414837b005f246","slug":"video-kangra-chants-celebrating-the-birth-of-shri-krishna-echoed-on-the-fourth-day-of-the-shrimad-bhagwat-katha-at-jwalaji-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: ज्वालाजी में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गूंजा श्रीकृष्ण जन्म का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: ज्वालाजी में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गूंजा श्रीकृष्ण जन्म का जयघोष
श्रीराम मंदिर देहरा रोड (चुंगी) ज्वालाजी में स्वर्गीय गौरी शंकर शर्मा की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया। 21 से 27 सितंबर तक आयोजित हो रही इस कथा में कथा व्यास आचार्य भवानी शंकर शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मलीला का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पंडाल में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर शालिग्राम भगवान और माता तुलसी के विवाह का भी प्रसंग सुनाया गया। आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 27 सितंबर तक चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। कथा के अंतिम दिन 27 सितंबर को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजनकर्ता व सहयोगी ऋषि, अंजू, वैष्णवी, केशव व राजकुमार काकू ने पूरे आयोजन में अपना सहयोग किया और श्रद्धांलुओं को प्रसाद वितरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।