फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Priya created the most beautiful poster at Mataur College.

Kangra News: मटौर कॉलेज में प्रिया ने बनाया सबसे सुंदर पोस्टर

Fri, 25 Sep 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 25 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Priya created the most beautiful poster at Mataur College.
कांगड़ा। राजकीय महाविद्यालय मटौर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने स्थापना दिवस मनाया। समारोह में राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मटौर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्थापना दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में प्रिया ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में सलोचना प्रथम, नव्या द्वितीय व काजल तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में स्वाति ने पहला, सलोचना ने दूसरा और शानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

काव्य पाठ स्पर्धा में राशि प्रथम, नेहा द्वितीय व कोमल तृतीय रहीं। पहाड़ी गीत में रिया ने पहला, अनामिका ने दूसरा और सलोचना ने तीसरा स्थान पाया। एकल नृत्य में नेहा, कनिका और दीक्षा विजेता रहीं। सामूहिक नृत्य में श्रुति, नव्या और पायल की टीम ने पहला स्थान झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नव्या की टीम बी ने प्रथम, अक्षित की टीम ई ने द्वितीय और स्वाति की टीम सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नीतू सिन्हा के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed