Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Jwalamukhi: 28th annual 'bhandara' (community feast) held at the ancient Ashtabhuja temple; devotees rejoice amidst offerings to the Goddess.
{"_id":"6adf4b786664f2ae4a022c75","slug":"video-jwalamukhi-28th-annual-bhandara-community-feast-held-at-the-ancient-ashtabhuja-temple-devotees-rejoice-amidst-offerings-to-the-goddess-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी: प्राचीन अष्टभुजा मंदिर में 28वां वार्षिक भंडारा आयोजित, माता की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी: प्राचीन अष्टभुजा मंदिर में 28वां वार्षिक भंडारा आयोजित, माता की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु
ज्वालामुखी(कांगड़ा)।
शक्तिपीठ ज्वालामुखी के प्राचीन अष्टभुजा मंदिर में सोमवार को 28वें वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम के तहत माता की चौकी भी सजाई गई, जिसमें लोक गायक नवीन ने अपनी मधुर आवाज में माता रानी की भेंटें प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत माहौल में श्रद्धालु माता की भेंटों पर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजनकर्ता हरीश कपूर व परिवार की ओर से आयोजित इस वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माता की चौकी के दौरान गायक नवीन ने लगातार करीब तीन घंटे तक माता रानी की भेंटें गाकर उनका गुणगान किया। उनकी सुरीली आवाज और भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने माता रानी के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।