फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Man's body found under suspicious circumstances in Pungh

Kangra News: पुंघ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

Tue, 27 Oct 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Man's body found under suspicious circumstances in Pungh
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के पुंघ में आटा मिल के पास रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चांगर कॉलोनी निवासी राजकुमार (48) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में पुंघ में रह रहा था। शव मकान मालिक अमर सिंह के आंगन में मिला। राजकुमार यहां परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक के गले में रस्सी का एक हिस्सा बंधा था, जबकि दूसरा सिरा लोहे की रेलिंग से बंधा मिला। उसके कान और माथे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। सूचना मिलने के बाद आरएफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम और बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शव अंतिम संस्कार के लिए मृतक के भाई रूपलाल को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुंदरनगर के डीएसपी भारतभूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed