Ankesh Dogra
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:07 PM IST
Link Copied
ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए सोमवार को ग्राम पंचायत सिकांदर में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान पंचायत के लोगों ने अपने क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। इनमें सड़क, पानी और बिजली से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों को भी विधायक के सामने उठाया।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को लंबित मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए संबंधित विभाग मामलों को गंभीरता से लें और आवश्यक कार्रवाई करें।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की बात कही।
‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे विधायक के सामने रखने का अवसर मिला। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान सौरभ शर्मा, बीडीसी सदस्य मोहित, सुभाष ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।