{"_id":"6afac70e40ba23b01f0efaee","slug":"video-jeevan-pramaan-whatsapp-link-cyber-fraud-in-hamirpur-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के नाम पर बुजुर्ग से 17.43 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के नाम पर बुजुर्ग से 17.43 लाख की साइबर ठगी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:34 PM IST
Link Copied
साइबर ठग अब सरकारी और बैंकिंग सुविधाओं के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हमीरपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के नाम पर 62 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से 17 लाख 43 हजार रुपये निकाल लिए गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के गांव पोरला निवासी ओमप्रकाश ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 30 अक्तूबर को उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप के माध्यम से बैंक ऐप का एक लिंक प्राप्त हुआ था। इसके कुछ समय बाद उन्हें दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आए।
फोन करने वाले व्यक्ति ने ओमप्रकाश को जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर उन्होंने व्हाट्सऐप पर भेजे गए लिंक को डाउनलोड कर लिया। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें फोन करने वाले व्यक्ति पर संदेह हुआ और उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया।
इसके बावजूद साइबर ठग उनके बैंक खाते से रकम निकालने में कामयाब हो गए। करीब एक सप्ताह बाद जब ओमप्रकाश ने बैंक जाकर अपने खाते की जांच करवाई तो पता चला कि खाते से कुल 17,43,000 रुपये की धोखाधड़ी से निकासी हो चुकी है।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अनजान लिंक डाउनलोड नहीं करने की अपील की है। एसपी ने कहा कि एक अनजान लिंक लोगों की वर्षों की जमा पूंजी पर भारी पड़ सकता है। इसलिए खुद जागरूक रहें और दूसरों को भी साइबर ठगी के प्रति जागरूक करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।