{"_id":"68b02f0b2baa70ae0b011087","slug":"video-hamirpur-representatives-of-five-panchayats-expressed-their-anger-at-gandhi-chowk-and-raised-the-demand-to-include-them-in-hamirpur-block-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पांच पंचायत के प्रतिनिधियों ने गांधी चौक पर जताया रोष, हमीरपुर ब्लॉक में शामिल रखने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पांच पंचायत के प्रतिनिधियों ने गांधी चौक पर जताया रोष, हमीरपुर ब्लॉक में शामिल रखने की उठाई मांग
जिला हमीरपुर के गांधी चौक में गुरुवार को पाच पंचायतों के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। पंचायत ख्याह, लोहाखारियां मझोग सुल्तानी, कुठेड़ा, टिब्बी व देई का नौण सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में गांधी चौक पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें ब्लॉक सुजानपुर, टौणी देवी में मिलाना तर्कसंगत नहीं है, क्योंकि उनकी आवाजाही, परिवहन सुविधा और प्रशासनिक कार्य हमीरपुर ब्लॉक से ही सुचारू चलते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। कई सड़कों की हालत खराब है, पेयजल योजनाएं वर्षों से ठप हैं और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में लोगों को मामूली इलाज के लिए भी दूरस्थ अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा कि पंचायतों की वास्तविक भौगोलिक स्थिति और निकटता हमीरपुर ब्लॉक से मेल खाती है, इसलिए इन्हें वहीं पर रखा जाए। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पंचायत प्रधानों व प्रतिनिधियों ने किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना गया तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भी भाग लिया और सरकार से त्वरित निर्णय की अपील की। वहीं, इस मौके पर ग्रामीण पूजा देवी ने बताया कि ब्लॉक बदलने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को पेश आएगी। उन्होंने कहा कि काम करवाने के लिए महिलाओं को दूर जाना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके ब्लॉक को नहीं बदल जाए। वहीं पंचायत पूर्व उप प्रधान बुद्धि सिंह ने कहा कि ब्लॉक बदलने को लेकर पंच पंचायत के लोगों द्वारा पहले भी धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। लेकिन सरकार द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते आज फिर धरना प्रदर्शन किया गया है उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते हुए उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।वही पूर्व प्रधान रंजन ने बताया कि पंच पंचायत के लोगों ने डिसीजन लिया था कि 28 तारीख को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी के तहत आज धरना प्रदर्शन किया गया है, क्योंकि सरकार उनकी मांग को नहीं मांग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला उन्हें मंजूर नहीं है। सरकार जबरदस्ती जनता पर अपने फैसले थोपने का काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।